फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Chief Minister paid homage to Babasaheb.

Lucknow News: मुख्यमंत्री ने बाबा साहब को किया नमन

Wed, 15 Apr 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister paid homage to Babasaheb.
मुख्यमंत्री ने बाबा साहब को किया नमन
माई सिटी रिपेार्टर
विज्ञापन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हजरतगंज स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान अध्यक्ष महानगर भाजपा आनंद द्विवेदी, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, महानगर भाजपा के पदाधिकारी घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, विनायक पांडेय, मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी उपस्थित प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

वहीं भाजपा की जिला और महानगर इकाई की ओर से बूथ स्तर तक पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए। कैंट विधानसभा के मंडल दो पर भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर 110 वार्ड पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीपांजलि कर नमन किया फिर संविधान को पढ़ा गया। जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने काकोरी स्थित कार्यालय व अन्य जगहों पर हुए कार्यक्रमों में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दुबग्गा, काकोरी और पारा, सरोजनीनगर के मंडलों और बूथों पर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed