फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The challenge was to internalize the character of Satyabhama.

Lucknow News: चुनौती थी सत्यभामा के किरदार को खुद में उतारना

Mon, 11 May 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The challenge was to internalize the character of Satyabhama.
संस्कृति
अभिषेक सहज
विज्ञापन

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर बनी फिल्म कृष्णावतारम में उनकी पत्नी सत्यभामा का किरदार निभाने वाली मुख्य अभिनेत्री संस्कृति ने कहा कि यह रोल मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी और उनकी प्रेयसी राधा के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी पत्नी सत्यभामा के बारे में कम लोगों को ही पता है। ऐसे में सत्यभामा के किरदार को खुद में उतारना बहुत मुश्किल था। ...लेकिन स्क्रीनिंग के बाद जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंंत्रिमंडल व मौजूद दर्शकों ने तारीफ की, उससे लगता है कि पूरे देश में दर्शकों का प्यार इस फिल्म को मिलेगा। लोकभवन में रविवार को स्क्रीनिंग के बाद अमर उजाला से खास बातचीत में संस्कृति ने कहा कि मुख्यमंत्री ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है जिसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। यह मेरी पहली फिल्म है और मेरे परिवार में फिल्म इंडस्ट्री में जानी वाली मैं पहली लड़की हूं जिससे खुद को साबित करने की चुनौती भी बहुत ज्यादा थी। सत्यभामा के बारे में जानने के लिए मैंने बहुत सी किताबें पढ़ीं जिसमें मेरी मदद फिल्म के पटकथा लेखक ने की।

उन्होंने बताया कि फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जा रही है। फिल्म के निर्देशक हार्दिक गज्जर हैं। फिल्म में श्रीकृष्ण के किरदार में सिद्धार्थ गुप्ता ने अच्छा काम किया है। इसके अलावा सुष्मिता भट्ट और निवासिनी कृष्णन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं जैकी श्रॉफ समेत कई बड़े कलाकार अपने किरदारों के जरिये छाप छोड़ने में सफल रहे।
विज्ञापन


शायद ईश्वर ने ही मुझे चुना
फिल्म में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले उत्तराखंड के निवासी सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि मैं अगर यह कहूं कि इस किरदार को मैंने चुना है तो शायद यह गलत होगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि फिल्म में इस भूमिका के लिए स्वयं ईश्वर ने ही मेरा चुनाव किया है।

संस्कृति

संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed