फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The cause of Priyanka's death is not clear in the postmortem report, the mystery deepens

Lucknow News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, रहस्य गहराया

Fri, 17 Jan 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The cause of Priyanka's death is not clear in the postmortem report, the mystery deepens
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, रहस्य गहराया
लखनऊ। थाईलैंड में संदिग्ध हालात में होटल के बाथटब में डूबने से हुई प्रियंका की मौत के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे रहस्य और गहरा गया है। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि थाईलैंड पुलिस ने विसरा अपने पास सुरक्षित रख लिया था। दो माह बाद थाईलैंड पुलिस विसरा रिपोर्ट लखनऊ भेजेगी।
विज्ञापन


इधर, डॉक्टरों ने फेफड़ों को सुरक्षित रखा है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में पुलिस विधिक सलाह भी लेगी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम शव प्रियंका के पति डॉ. आशीष को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

उधर, प्रियंका के चाचा विनय का आरोप है कि साजिश के तहत हत्या की गई है। अगर पुलिस आशीष की कॉल डिटेल और नेट सर्फिंग का ब्योरा निकाले तो पूरा मामला उजागर हो जाएगा। वहीं, आशीष का कहना है कि घटना वाली रात प्रियंका ने डि्रंक की थी। वह नशे में थी। होटल के कमरे में वह नहीं थे। लौटने पर प्रियंका बाथ टब में डूबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

पोस्टमार्टम के लिए पांच डॉक्टरों का पैनल बनाया गया था। इसमें महिला डॉक्टर और फोरेंसिक विशेषज्ञ भी हैं। बुधवार को हीलाहवाली के बाद पैनल ने बृहस्पतिवार देर शाम पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पूरे दिन दोनों के घरवाले पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद रहे। रात में भैंसा कुंड पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आरोपी की सफाई पानी से डरने की बात झूठ

डॉ. आशीष का कहना है कि प्रियंका के घरवाले कह रहे हैं कि वह पानी से डरती थी। यह सरासर झूठ है। अगर वह पानी से डर रही होती तो रिवर राफ्टिंग नहीं करती। कई बार हम लोगों ने समुद्र किनारे वाटर स्पोर्ट्स में भी हिस्सा लिया था। प्रियंका के साथ वह पहली बार घूमने नहीं गए थे। वर्ष 2024 में वह पत्नी को लेकर सात से आठ जगह गए थे।

एक हफ्ते में तीसरी बार पोस्टमार्टम
प्रियंका के शव का थाईलैंड में दो बार पोस्टमार्टम कराया गया था। थाईलैंड के डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियोपलमोनरी फेल होना बताया था। इस रिपोर्ट से प्रियंका के घरवाले संतुष्ट नहीं हैं। इसी के कारण उन्होंने तीसरी बार पोस्टमार्टम की मांग की थी। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला।


ये है मामला

वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम में रहने वाली प्रियंका शर्मा (32) की थाईलैंड के एक होटल में रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। उनके डॉ. पति आशीष श्रीवास्तव उन्हें और बेटे प्रियांश को लेकर चार जनवरी को थाईलैंड गए थे। सेक्टर 16 बी वृंदावन योजना में रहने वाले प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। आशीष ने उन्हें आठ जनवरी को तड़के तीन बजे फोन कर प्रियंका के बाथटब में डूबने से मौत की जानकारी दी थी। पीजीआई पुलिस हत्या का केस दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed