{"_id":"69729250372a4776130c24f2","slug":"the-caretaker-stole-the-licensed-revolver-lucknow-news-c-13-knp1002-1571795-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लाइसेंसी रिवॉल्वर चुरा ले गया केयर टेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लाइसेंसी रिवॉल्वर चुरा ले गया केयर टेकर
Fri, 23 Jan 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। त्रिवेणीनगर में रहने वाले बुजुर्ग राम प्रसाद त्रिपाठी के घर से उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी हो गया। उन्होंने अपनी देखरेख करने वाले केयर टेकर गोविंद गुप्ता पर चोरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में 21 जनवरी को मदेयगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मूलरूप से सीतापुर निवासी डॉ. राम प्रसाद त्रिपाठी त्रिवेणीनगर में अकेले रहते हैं। उनका एक बेटा बेल्जियम और दूसरा पुणे में रहता है। केयर टेकर गोविंद गुप्ता सुबह आठ से रात आठ बजे तक उनकी देखभाल के लिए घर पर रहता था। राम प्रसाद के अनुसार, नौ दिसंबर को अलमारी का लॉकर खराब हो गया था, जिसे गोविंद ने कारीगर से ठीक कराया था। इसके बाद, गोविंद ने लॉकर से रिवॉल्वर चुरा लिया। 31 दिसंबर को रिवॉल्वर न मिलने पर उन्होंने गोविंद को फोन किया, लेकिन वह नहीं आया। उन्होंने शिकायत एसीपी महानगर अंकित वर्मा से की। एसओ मदेयगंज अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि गोविंद के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।