फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The capital will once again be colored with Hanuman devotion today.

Lucknow News: राजधानी पर आज फिर चढ़ेगा हनुमत भक्ति का रंग

Tue, 12 May 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The capital will once again be colored with Hanuman devotion today.
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर एक बार फिर से राजधानी पर हनुमत भक्ति का रंग चढ़ेगा। हनुमान मंदिरों में भोग, पूजन-हवन, आरती के साथ हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ होगा तो वहीं भंडारे में प्रसाद भी बांटा जाएगा। शहर में जगह-जगह सैकड़ों भंडारों का आयोजन होगा जहां सुबह से शाम तक अलग-अलग मेन्यू के हिसाब से प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में हनुमान सेतु स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर, लेटे हनुमान जी मंदिर, अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर, कैसरबाग के हनुमंत धाम, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर और अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर समेत सभी जगह बजरंगबली का विधिवत शृंगार कर सिंदूर का चोला चढ़ाया जाएगा। भजन-कीर्तन के आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। हरित भंडारों को लेकर कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने लोगों को जागरूक करने की तैयारी कर रखी है। मंगलमान अभियान के तहत ऐसे भंडारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जहां प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए और सफाई के लिए डस्टबिन व सफाईकर्मियों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन



कहीं बंटेगी पूड़ी-सब्जी तो कहीं हलवा, खीर, आइसक्रीम और कढ़ी-चावल का लगेगा भंडारा

स्थान- अमीनाबाद दिलदार एवं मार्कण्डेय मार्केट
समय - सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक
प्रसाद- कढ़ी-चावल और हलवा
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान - बर्लिंगटन चौराहा, संघ के सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल की मौजूदगी में
समय - दोपहर 2 बजे से
प्रसाद - पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल
-----------------------------------
स्थान - श्री खाटू श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग
समय - शाम 5:30 बजे
प्रसाद - राजमा-चावल
---------------------------------------
स्थान- कोनेश्वर मंदिर
समय- शाम 6 बजे
प्रसाद- पूड़ी-सब्जी, हलवा
__________________________________
स्थान- पैथसेशन डायग्नोस्टिक, अलीगंज
समय- दोपहर 2 बजे
प्रसाद - पूड़ी-सब्जी, आइसक्रीम, बूंदी, पना
------------------------------
स्थान - लेटे हुए हनुमान जी मंदिर
समय - दोपहर 2 बजे, शाम 6 बजे
प्रसाद - पूड़ी-सब्जी, बूंदी। शाम को लस्सी
-------------------------------------
स्थान - हेल्थ सिटी गोमतीनगर
समय - दोपहर 2 बजे
प्रसाद - कढ़ी-चावल
-----------------------------------
स्थान - महाराणा प्रताप मार्ग
समय - दोपहर 2 बजे
प्रसाद - ब्रेड पकौड़ा, पना, पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल
----------------------------------------------
स्थान - 1-69, विपुलखंड, गोमती नगर
समय - सुबह 11 बजे
प्रसाद - पूड़ी-सब्जी, हलवा, छोला-चावल, बूंदी
-------------------------------------------
स्थान- संगम होटल, कुर्सी रोड
समय - दोपहर एक बजे
प्रसाद- पूड़ी-सब्जी, मिष्ठान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed