फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The businessman was murdered by his wife's friend

Lucknow News: पत्नी के करीबी ने की थी कारोबारी की हत्या

Wed, 01 Jan 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The businessman was murdered by his wife's friend
पत्नी के करीबी ने की थी कारोबारी की हत्या
लखनऊ। ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज निवासी चाट कारोबारी शत्रुघ्न राठौर (52) की हत्या उनकी पत्नी के करीबी ने की थी। पुलिस की पड़ताल में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एसीपी चौक राजकुमार सिंह के मुताबिक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

छानबीन में सामने आया है कि शत्रुघ्न की पत्नी राखी का परिचित अक्सर उनके घर आता था। इसको लेकर शत्रुघ्न ने कई बार टोका था। इससे वह चिढ़ा हुआ था। साजिश के तहत उसने रविवार रात में सोते समय शत्रुघ्न की गला कसकर हत्या कर दी थी। बगल के कमरे में सो रही उनकी बेटियों को शोरगुल न सुनाई दे, इसके लिए ब्लू टूथ स्पीकर से जानवर की गुर्राहट भरी आवाज बजाई थी। युवक ने अपने फोन से ब्लू टूथ कनेक्ट किया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छानबीन की तो पूरा मामला उजागर हो गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पूछताछ में युवक गुमराह कर रहा है। इस वारदात में शत्रुघ्न की करीबी महिला की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाली शत्रुघ्न की पत्नी राखी से भी पूछताछ की है। इसके अलावा घटना के समय घर में सो रहे शत्रुघ्न के बच्चों से भी पूरे मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से कुछ दूर रहता है हत्यारा

डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक शत्रुघ्न के घर से कुछ दूरी पर रहता है। उसकी लोकेशन भी घटना वाली रात शत्रुघ्न के घर पर मिली है। वह घर के भीतर कैसे दाखिल हुआ, इसकी छानबीन की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक को किसी ने घर में प्रवेश करने में मदद तो नहीं पहुंचाई थी। पुलिस को कॉल डिटेल रिकॉर्ड से कई अहम साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed