{"_id":"67ed99c7fe1d1a95f6010f5a","slug":"the-bus-station-is-government-owned-but-private-vehicles-are-carrying-passengers-lucknow-news-c-13-knp1002-1140398-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस अड्डा सरकारी, सवारियां भर रहीं प्राइवेट गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस अड्डा सरकारी, सवारियां भर रहीं प्राइवेट गाड़ियां
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी बस अड्डे पर प्राइवेट गाड़ियां सवारियां भर रही हैं। यह खेल खुलेआम हो रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिससे परिवहन निगम में हड़कंप मचा है। अफसर आननफानन कार्रवाई में जुट गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से वाहन का विवरण निकाल रहे हैं।
मामला परिवहन निगम के आलमबाग बस टर्मिनल का है। रात के वक्त यहां एक प्राइवेट ट्रैवलर आती है और सवारियां भरकर निकल जाती है। एक मुसाफिर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी
सूत्र बताते हैं कि जांच के निर्देश के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वीडियो फुटेज में वाहन की नंबर प्लेट नहीं दिख रही है। मामला गंभीर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आलमबाग बस टर्मिनल में जो प्राइवेट गाड़ी अंदर आई थी। वह टूरिस्टों की थी। सभी पर्यटक दक्षिण भारतीय थे, जो गलती से अंदर आ गया था। उसे बाहर कर दिया गया। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड को भी बदलने के लिए कहा गया है।
-आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम