फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The burden of postmortem will be reduced on KGMU, the facility will start soon in Lohia and PGI

Lucknow News: केजीएमयू पर कम होगा पोस्टमार्टम का बोझ, लोहिया और पीजीआई में जल्द शुरू होगी सुविधा

Sun, 29 Mar 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The burden of postmortem will be reduced on KGMU, the facility will start soon in Lohia and PGI
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी में पोस्टमार्टम के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए जिले में दो नए पोस्टमार्टम हाउस तैयार किए जा रहे हैं। आगामी डेढ़ से दो महीनों के भीतर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और संजय गांधी पीजीआई में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल पूरे जिले का भार अकेले केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पर है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल यहां करीब 6,000 पोस्टमार्टम हुए। औसतन हर दिन 15 से 20 शव यहां आते हैं, जिस कारण परिजनों को पांच से छह घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। अभी यहां प्रांतीय चिकित्सा सेवा के डॉक्टर पोस्टमार्टम करते हैं, जबकि लावारिस शवों का पोस्टमार्टम संस्थान के फोरेंसिक एक्सपर्ट्स द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन


नए बनने वाले पोस्टमार्टम हाउस की खासियत यह होगी कि यहां फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की सीधी निगरानी में पोस्टमार्टम किए जाएंगे, जिससे प्रक्रिया में अधिक सटीकता और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया और पीजीआई में तैयारी अंतिम चरण में

लोहिया संस्थान में पोस्टमार्टम हाउस की बिल्डिंग बनकर तैयार है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि भवन का कार्य पूरा हो चुका है, गेट लगना बाकी है। एक से डेढ़ महीने में यहां सेवाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं, पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन के अनुसार, पोस्टमार्टम हाउस की प्रक्रिया गति पर है। डीप फ्रीजर समेत जरूरी उपकरणों की खरीदारी की जा रही है। अगले दो महीनों में यहां भी पोस्टमार्टम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed