फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The building that claimed 15 lives is still standing due to the LDA's negligence.

Lucknow News: एलडीए की लापरवाही से अभी खड़ी है 15 लोगों की जान लेने वाली बिल्डिंग

Tue, 30 Jun 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The building that claimed 15 lives is still standing due to the LDA's negligence.
अलीगंज अ​​ग्निकांड।
लखनऊ। अलीगंज की जिस अवैध बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई, उस पर अब तक बुलडोजर चल चुका होता, मगर एलडीए के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण अभी ऐसा नहीं हो पाया है। इसके लिए इंतजार किया जा रहा है, क्याेंकि 10 साल पहले इसी बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण आदेश एलडीए ने खुद ही निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

ऐसे में एक तरह से एलडीए ने बिल्डिंग को वैध कर दिया गया था। इसी कारण एलडीए अभी तक ध्वस्तीकरण का आदेश जारी नहीं कर पाया है। जो नोटिस 23 जून को एलडीए की ओर से जारी हुआ था, वह अभी अवैध निर्माण पर कारण बताओ नोटिस भर है। इस पर सुनवाई होने के बाद ही एलडीए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर पाएगा। भवन निर्माण उपविधि के नियमों के तहत अवैध निर्माण की शिकायत पर एलडीए पहले धारा 27(1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करता है और विहित न्यायालय में वाद दायर करता है। इसमें 15 दिन का मौका सुनवाई के लिए देता है। सुनवाई के बाद एलडीए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी करता है।
विज्ञापन

जिन मामलों में यह नोटिस पहले से जारी रहता है, उसमें अवैध निर्माण को ध्वस्त करने से पहले सुनवाई का मौका देने की बाध्यता नहीं रहती। जानकारों ने बताया कि चूंकि एलडीए अलीगंज सेक्टर-डी में भवन संख्या 102 की बिल्डिंग को एक बार वैध करार दे चुका है, ऐसे में अब कार्रवाई के लिए नोटिस की प्रक्रिया पूरी करना विधिक रूप से जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीए में अटके हैं चार हजार मामले
अवैध निर्माण साबित होने के बाद उन पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई के लिए करीब चार हजार मामले एलडीए के ही विहित न्यायालयों में अटके हैं। इनमें कई मामले ऐसे भी हैं, जो करीब एक साल से लंबित हैं। इससे अवैध निर्माण करने वालों को बढ़ावा भी मिल रहा है। विहित न्यायालय में सुनवाई होने के बाद ही इन पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण आदेश होगा।



Iअवैध निर्माण को लेकर जारी नोटिस का समय पूरा होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण हुआ है, इसकी पूरी रिपोर्ट और साक्ष्य जांच में आ चुके हैं। पूर्व में जिन अफसरों ने गलती की, उन पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।I
Iप्रथमेश कुमार, एलडीए वीसीI

अलीगंज अग्निकांड।

अलीगंज अग्निकांड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article