फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The broken roads of the capital will be repaired by October, Rs 10 crore approved

Lucknow News: अक्तूबर तक बन जाएंगी राजधानी की टूटी सड़कें, 10 करोड़ रुपये मंजूर

Sat, 23 Aug 2025 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The broken roads of the capital will be repaired by October, Rs 10 crore approved
शुभांशु शुक्ला के घर जाने वाली सड़क का नगर निगम करा रहा है नवनिर्माण।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। बारिश के कारण खराब हुईं शहर की सड़कों को नगर निगम अक्तूबर तक ठीक कर देगा। इसके लिए अवस्थापना निधि से 10 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। मरम्मत का काम बारिश के बाद शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा शहर के निवासी अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर नगर निगम एक पार्क और एक सड़क का नामकरण करेगा।
विज्ञापन

घर आने पर शुभांशु का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। इसके लिए राजधानी को सजाया जाएगा। शुक्रवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में इसको लेकर सहमति बनी। इस बार बारिश में शहर में नगर निगम की छोटी बड़ी मिलाकर करीब 300 सड़कें खराब हो गई हैं। कहीं सड़क में थोड़ी-थोड़ी दूर पर गड्ढे हो गए हैं तो कहीं बजरी उखड़ गई है।
विज्ञापन


खराब सड़कों पर गाड़ियां स्लिप हो रही हैं। वाहन सवार भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बजरी उखड़ने से सड़कों पर धूल भी उड़ रही है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की मरम्मत के लिए पार्षदों की ओर से लगातार मांग की जा रही है। शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी में भी यह मुद्दा उठा। इस पर नगर आयुक्त से जवाब भी मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बारिश 15 सितंबर तक समाप्त हो जाती है। उसके बाद सड़कों को बनाने का काम शुरू होगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट अवस्थापना निधि में पास कर दिया गया है। आगे बजट से जुड़ी जो जरूरत होगी, उसे नगर निगम निधि, पार्षद कोटा व अन्य मदों से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत का काम अक्तूबर तक पूरा हो जाए क्योंकि दशहरा व दीपावली का त्योहार भी आने वाला है।
--
खराब सड़कों का होगा सर्वे
महापौर ने कहा कि कौन-कौन सी सड़कों को बनाए जाने की जरूरत है, इसका सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। सर्वे का काम 10 दिन में पूरा करने को कहा गया है ताकि उसके बाद मरम्मत को लेकर टेंडर प्रकिया पूरी करने में कोई देरी न हो।

जिन इलाकों में सड़कें ज्यादा खराब हैं उनमें मिल काॅलोनी, अलीगंज सेक्टर के, जानकीपुरम, सुंदर विहार जानकीपुरम विस्तार, एलडीए कॉलोनी, आशियाना, तेलीबाग, आलमबाग, भोला खेड़ा, मानसरोवर, शारदा नगर, नीलमथा, ठाकुरगंज, बालागंज, देवपुर पारा, सरोजनी नगर अमौसी, चिल्लांवा, तपोवन नगर, फैजुल्लागंज, इस्माइलगंज, वृंदावन, चिड़िया घर के पीछे, पार्क रोड आदि शामिल हैं।

--
कद के हिसाब से तय किए जाएंगे सड़क व पार्क

महापौर ने बताया कि शहर के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर शहर में एक पार्क और सड़क का नामकरण किया जाएगा। कौन सी सड़क या पार्क का नामकरण होगा, अभी यह तय नहीं है, मगर जो भी किया जाएगा वह उनके कद को देखते हुए किया जाएगा। इसके अलावा शुभांशु के शहर आगमन पर नगर निगम उनका भव्य स्वागत करेगा। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। वह खुद स्वागत के लिए एयरपोर्ट जाएंगी। त्रिवेणी नगर में उनके घर सामने की सड़क को बनाने का काम तेजी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed