{"_id":"6585d8a861b0f24e0e0e5ba4","slug":"the-brilliant-children-saw-the-fort-and-bowed-their-heads-in-the-temple-of-king-mahmudabad-na-news-c-102-1-slko1053-7417-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मेधावी बच्चों ने देखा राजा महमूदाबाद का किला और मंदिर में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मेधावी बच्चों ने देखा राजा महमूदाबाद का किला और मंदिर में टेका माथा
Sat, 23 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। 19 विकासखंड व एक नगर क्षेत्र के 200 बच्चों के लिए शुक्रवार का दिन काफी खास रहा। वह एक दिन के शैक्षिक भ्रमण पर महमूदाबाद व बिसवां पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने राजा महमूदाबाद का किला देखा। उसके बाद संकटा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रदेश टॉपर से मिलकर महत्वपूर्ण टिप्स लिए।
बेसिक शिक्षा विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत निपुण हो चुके बच्चों को एक दिन का शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। इसी के तहत 200 बच्चों का चयन किया गया। यह बच्चे शुक्रवार को एक बस से डीसी समेकित प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में बच्चे महमूदाबाद पहुंचे। बच्चे सबसे पहले राजा महमूदाबाद किला देखा। यहां पर प्रोफेसर डॉ. अली खान व अनवार हुसैन ने बच्चों को किले की लाइब्रेरी दिखाई। साथ ही स्वर्गीय राजा मोहम्मद अमीर मोहम्मद खान से जुड़ी यादों को साझा किया। इसके बाद बच्चे श्रीसंकटा देवी मंदिर पहुंचे। यहां पर मां श्रीसंकटा देवी सहित परिसर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए।
प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश वाजपेयी ने बच्चों से बातचीत कर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल टॉपर प्रियांशी सोनी से भी बच्चों ने मुलाकात की। उनसे सवाल जवाब किए। यहां से बच्चे मौलाना आजाद कॉलेज परिसर पहुंचे और वहां मेन गेट पर रखे सेना के टैंक को देखा। महमूदाबाद से निकलकर सभी बच्चों ने बिसवां के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस अवसर पर बच्चों के साथ शैक्षिक भ्रमण में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष रस्तोगी, जूनियर शिक्षक संघ के जिला मंत्री आराध्य शुक्ल, शिक्षक योगेंद्र पांडेय, हरद्वारी लाल, अजीत शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।