फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The brick thrown at the sister-in-law hit the brother-in-law's nose, he died

Lucknow News: देवरानी पर चलाई ईंट देवर की नाक पर लगी, जान गई

Sun, 03 Mar 2024 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
The brick thrown at the sister-in-law hit the brother-in-law's nose, he died
लखनऊ। निशातगंज की छठी गली में शनिवार को आपसी विवाद के दौरान जेठानी ने देवरानी पर ईंट चला दी। ईंट उसके देवर को लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महानगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला व उसके अन्य परिजनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन




निशातगंज निवासी दशरथ यादव उर्फ बाबू (43) इलाके में अपने भाइयों के साथ मिलकर एक मकान का निर्माण करा रहे थे। दो मंजिल तक निर्माण हो चुका है। मकान में किसके कितने रुपये लगे हैं, इसको लेकर शनिवार दोपहर दशरथ की पत्नी कुसुम की जेठानी सुषमा से बातचीत हो रही थी। इसी दौरान दोनों में विवाद होने लगा। कुसुम की तरफ से उनके पति दशरथ व सुषमा की तरफ से उनके पति राजकिशोर भी विवाद में कूद पड़े। दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज होने लगा। इस बीच सुषमा ने कुसुम को मारने के लिए ईंट चला दी। बीच में दशरथ आ गए। ईंट उनकी नाक पर जाकर लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर गए। ये देख राजकिशोर व उनका पूरा परिवार वहां से भाग गया। परिजनों ने दशरथ को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि आरोपी राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुषमा की तलाश की जा रही है।
दशरथ डेयरी चलाते थे। साथ ही माली का भी काम करते थे। दशरथ के परिजनों ने बताया कि इसके पहले परिवार में कभी कोई विवाद नहीं हुआ था। न ही कोई रंजिश थी। मकान निर्माण को लेकर ही शनिवार को कहासुनी हुई थी। सुषमा इतना आक्रोशित हो गई कि पहले मारपीट की और फिर ईंट चला दी। वारदात में राजकिशोर व उसके बेटे भी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सभी की भूमिका जांची जा रही है। घटना में जिसकी संलिप्तता मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि एक ही ईंट से प्रहार किया गया। जो दशरथ की नाक पर लगी और उनकी मौत हो गई। वहीं, दशरथ की पत्नी कुसुम का आरोप है कि सुषमा के अलावा राजकिशोर व उसके पूरे परिवार ने पथराव किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed