फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body was infested with insects, police was informed 36 hours after the murder

Lucknow News: शव में पड़ गए थे कीड़े, हत्या के 36 घंटे बाद दी पुलिस को सूचना

Wed, 16 Jul 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The body was infested with insects, police was informed 36 hours after the murder
सोना। 
लखनऊ। सोना की हत्या रविवार को ही कर दी गई थी। रोशनी बेटी की हत्या के बाद प्रेमी के साथ उसी घर में रही। दोनों ने शव के सामने ही पार्टी भी की। इसके बाद शाहरूख को फंसाने की साजिश रचते रहे। शाहरूख जब सोमवार रात बेटी से मिलने पहुंचा तो रोशनी से झगड़े के कारण वापस चला गया। इसके बाद रोशनी ने हत्या की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन



पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में तेज दुर्गंध आ रही थी। शव में कीड़े पड़ चुके थे। रोशनी ने जब रात में शाहरूख पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस को शक हुआ। शव की हालत देखकर यह कहीं से नहीं लग रहा था कि हत्या चंद घंटे पहले की गई हो। यही वजह है कि पुलिस ने रोशनी को केस दर्ज कराने के लिए थाने चलने के लिए कहा। प्रेमी उदित को भी थाने ले जाया गया। शुरू में रोशनी पुलिस को गुमराह करती रही। उधर, उदित से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या की कहानी बयां कर दी। आरोपी ने बताया कि उन्होंने रविवार को ही सोना की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है कि हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शव के सड़ जाने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। सोना के गले, नाक, मुंह और सीने पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed