{"_id":"67febb6688c1f89e6c0eed95","slug":"the-body-was-found-in-bbd-area-a-murder-case-was-filed-against-five-friends-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1159234-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीबीडी इलाके में मिला था शव, पांच दोस्तों पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीबीडी इलाके में मिला था शव, पांच दोस्तों पर हत्या का केस
Wed, 16 Apr 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बीबीडी इलाके में मिला था शव, पांच दोस्तों पर हत्या का केस
लखनऊ। बीबीडी के रानीखेड़ा इलाके में हुई उन्नाव के मौरवां निवासी अनीस सिंह उर्फ गोलू (24) की मौत के मामले में पांच लोगों के खिलाफ बीबीडी थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। एफआईआर मृतक के पिता शिव प्रताप सिंह ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
शिव प्रताप के मुताबिक दो दिसंबर को बेटा अनीस पेशी पर लखनऊ गया था। पेशी के बाद वह गोसाईंगंज के सलौली गांव अपने मामा के घर चला गया था। शाम को अनीस की मां रेखा से फोन पर बात हुई थी। अनीस ने मामा के गांव के ही साथियों के साथ घूमने जाने और मंगलवार को लौटने की बात कही थी। शिव प्रताप का आरोप है कि अगले दिन सुबह दो साथी बाइक से बेटे को मृत अवस्था में घर के बाहर छोड़कर भाग गए थे।
अनीस की मामी किरन सिंह व साधना सिंह ने दोनों को भागते हुए देखा था। पिता ने पांच लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर कोर्ट की शरण ली। आदेश होने पर सोमवार को बीबीडी थाने में गोसाईंगंज निवासी मन्नू सिंह, गुरु प्रसाद, रामजी, राजा सिंह और कल्लू सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।