{"_id":"67d88448f3ceded5e509f128","slug":"the-body-of-the-missing-woman-was-found-in-the-house-protest-alleging-murder-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1118933-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मकान में मिला था लापता महिला का शव, हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मकान में मिला था लापता महिला का शव, हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन
Tue, 18 Mar 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
मकान में मिला था लापता महिला का शव, हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन
गोसाईंगंज। कपेरा पुरवा निवासी जगराना (55) की सिर पर चोट लगने से मौत हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। परिजनों ने सोमवार को हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद अंतिम संस्कार किया।
शनिवार शाम को दुकान जाने के लिए निकलीं जगराना लापता हो गई थीं। उनके बेटे मनोज ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार शाम को घर से कुछ दूरी पर सत्यप्रकाश के पुराने मकान में उनका शव पड़ा मिला था। सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर तीन से चार चोट के निशान मिले और मौत की वजह हेड इंजरी आई।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन उनका शव लेकर गांव के लिए निकले और केपरा चौराहे पर शव वाहन रोक दिया। हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन करने लगे। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या करने का शक जताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर गुमशुदगी को हत्या के केस में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कान के झाले व नाक की कील गायब
मृतका के बेटे राम कैलाश ने बताया कि मां के झाले व नाक की कील गायब थी। शरीर पर कई जगह चोट थी। ऐसा लग रहा है कि उनको बेरहमी से पीटा गया और झाले व नाक की कील निकाल ली गई।
मौके से शराब की खाली बोतल मिली
मनोज ने बताया कि जिस स्थान पर मां का शव मिला, वहां शराब की बोतल पड़ी थी। ऐसा लगता है कि पहले हत्यारों ने शराब पी फिर वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि हत्या में तीन से चार लोग शामिल थे।