{"_id":"69b9c800c0e27f037f0e3e28","slug":"the-body-of-an-auto-driver-who-had-gone-out-with-a-passenger-was-found-near-the-railway-line-lucknow-news-c-13-lko1070-1649086-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सवारी लेकर निकले ऑटो चालक का रेलवे लाइन किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सवारी लेकर निकले ऑटो चालक का रेलवे लाइन किनारे मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर निवासी ऑटो चालक हमजा (20) का शव मंगलवार सुबह मड़ियांव स्थित भिठौली क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला। कुछ दूरी पर ऑटो भी था। परिजनों ने हमजा के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
मूल रूप से उन्नाव के चंदौरा गांव निवासी हमजा के बड़े भाई जुनैद ने बताया कि वह सोमवार को ऑटो लेकर बुकिंग पर निकला था। रात 8:30 बजे घरवालों ने फोन किया तो पता चला कि वह गोमतीनगर से बुकिंग लेकर जानकीपुरम क्षेत्र में गया है। देर होने पर परिजनों ने फिर फोन किया तो कॉल नहीं उठी। मंगलवार सुबह जुनैद साथियों के साथ भाई को ढूंढने मड़ियांव पहुंचे तो भिठौली क्रॉसिंग के पास हमजा का ऑटो लावारिस हालत में खड़ा मिला। ऑटो में मोबाइल और रुपये रखे थे।
जुनैद व उसके साथी आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने लगे तो पता चला कि पास में ही रेलवे लाइन के किनारे एक शव पड़ा है। जुनैद व उनके साथी मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव हमजा का ही है। परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र का कहना है कि अभी तक की छानबीन में लग रहा है कि हमजा की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। उसके परिवार में पिता जावेद और मां खैरु निशा भी हैं।