फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body of a young man was found hanging from a noose under suspicious circumstances

Lucknow News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 04 Jun 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose under suspicious circumstances
रविवार रात में पत्नी से हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा नगर में यूनियन बैंक के पास रविवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के ही मोहल्ला टंड़वा रजानगर निवासी गिरधारी लाल विश्वकर्मा (25) पुत्र जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा यूनियन बैंक के निकट पत्नी संगीता के साथ रहता था। जबकि उसका पिता जगदीश तहसील के निकट फर्नीचर बनाने का काम करता है, जो रात को दुकान पर ही रहता है। रविवार रात किसी बात को लेकर गिरधारी लाल व उसकी पत्नी संगीता से झगड़ा हुआ था। इसके बाद सभी खाना खाकर सो गए थे। जबकि गिरधारी का चाचा मुरारी लाल अपने परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। रात करीब एक बजे संगीता के रोने की आवाज सुन पहुंचे मुरारी लाल पुत्र रामखेलावन ने देखा कि गिरधारी लाल का शव फंदे से लटक रहा है। इसकी सूचना मुरारी ने जगदीश को दी। मौके पर परिवार सहित आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जगदीश की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की माने तो गिरधारी का नगर की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर दंपती में अक्सर लड़ाई झगड़ा व मारपीट होती रहती थी।
विज्ञापन

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed