फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in a hut, his hands were severed

Lucknow News: झाेपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हाथों की नसें कटी थीं

Mon, 19 Jan 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 19 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in a hut, his hands were severed
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। सआदतगंज के बीबीगंज में झोपड़ी में रहने वाले सुकालु यादव उर्फ दादू (23) का शव रविवार दोपहर फंदे से लटका मिला। उनके दोनों कलाई की नसें कटी थीं। पुलिस का दावा है कि दादू ने आत्महत्या की है। परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन


मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी सुकालु यादव मजदूरी करते थे। रविवार सुबह पिता केसलाल और दोनों भाई जनक व मनोज मजदूरी के लिए चले गए। दोपहर लगभग 12 बजे मनोज खाना खाने के लिए झोपड़ी पहुंचे तो सुकालु का शव झोपड़ी में लगे बांस से गमछे के सहारे लटका मिला। उनके दोनों हाथ की कलाइयां कटी थी और खून निकल रहा था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग आया है। उनके मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। परिजनों का कहना है कि सुकालु के दोनोंं पैर जमीन से छू रहे थे। बड़े भाई मनोज में जांच की मांग करते हुए बताया कि शनिवार रात उसके भाई सुकालू की पास ही रहने वाले दोस्त से मोबाइल के लिए कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed