{"_id":"69c44cd5230e9eed1f0b986e","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-bushes-lucknow-news-c-13-lko1096-1660437-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झाड़ियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झाड़ियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव
Thu, 26 Mar 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
विमला की फाइल फोटो।
मोहनलालगंज। भक्खाखेड़ा गांव के पास रेलवे लाइन किनारे बुधवार सुबह विमला (51) का शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस का दावा है कि विमला ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। पोटस्माॅर्टम रिपोर्ट में माैत का कारण हैंगिंग आया है।
बुधवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने रेलवे लाइन किनारे बांस की झाड़ियों में महिला का शव लटका देखा। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज कर फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। फोटो देखकर मोहनलालगंज सिसेंडी निवासी युवक ने शव की पहचान सरोजनीनगर के बेहसा निवासी दोस्त की मां विमला के रूप में की। खबर पाकर विमला के परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने भी शिनाख्त की।
विमला मूल रूप से उन्नाव के मौरावां की रहने वाली थीं। मौजूदा समय में वह पति पान दुकानदार बालकृष्ण और बेटे राहुल, राबिन और सौरभ के साथ रह रही थीं। छह माह पहले घर में गिरने से उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी। इससे उन्हें चलने में दिक्कत होती थी और वह मानसिक तनाव में रहती थीं। मंगलवार सुबह वह पूजा करने के बाद बिना बताए घर से निकल गई थीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विमला ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। परिजनों ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है।