{"_id":"69542fbec7cf9a33940b3b09","slug":"the-body-of-a-watchman-was-found-on-the-bed-in-the-tubewell-premises-lucknow-news-c-13-lko1070-1537837-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्यूबवेल परिसर में बिस्तर पर मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्यूबवेल परिसर में बिस्तर पर मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के घुरघुरी तालाब कूड़ा ईटगांव में मंगलवार सुबह जल निगम के ट्यूबवेल पर तैनात एनसीसी कंपनी के चौकीदार का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
उप निरीक्षक उत्तम सिंह के अनुसार मृतक की पहचान पलेहन्दा गांव के श्यामू गौतम (46) के रूप में हुई है। श्यामू गौतम रोजाना की तरह ट्यूबवेल परिसर में बिस्तर पर सोए थे। उनके साथी जगदीश पाल पास में दूसरे बिस्तर पर थे। सुबह जगदीश ने श्यामू को जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद अन्य लोगों को सूचना दी गई और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया ठंड लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।