{"_id":"66b699bab221f885990311f4","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-who-had-gone-to-cut-grass-was-found-in-the-drain-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106200-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घास काटने गए अधेड़ का नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घास काटने गए अधेड़ का नाले में मिला शव
Sat, 10 Aug 2024 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। गयादत्तपुरवा से बृहस्पतिवार दोपहर बाद घास काटने खेत गए अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देर शाम भयापुरवा गांव के निकट नाले में मिला। मृतक के चचेरे भाई की सूचना पर पहुंची हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम गयादत्तपुरवा निवासी राम खेलावन (54) बृहस्पतिवार दोपहर को घास काटने खेत गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में थाना क्षेत्र के ही पड़ोसी ग्राम भयापुरवा के पास नाले में मिला। परिवार के लोगों ने सूचना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के चचेरे भाई मोतीलाल ने राम खेलावन की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।