फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body of a jeweler who had left his house was found hanging from a tree

Lucknow News: घर से निकले सराफ का शव पेड़ से लटका मिला

Sat, 10 May 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The body of a jeweler who had left his house was found hanging from a tree
घर से निकले सराफ का शव पेड़ से लटका मिला
बख्शी का तालाब। इटौंजा के महोना निवासी सराफ राजेश वर्मा उर्फ बबलू वर्मा (55) का शव शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर दूर पेड़ में गमछे के सहारे लटका मिला। सराफ की पत्नी कीर्ति ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सराफ की मौत को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


कीर्ति के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे पति बिना कुछ बताए निकले थे। देर रात तक वह नहीं लौटे। परिजनों ने उनको तलाशना शुरू किया पर कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने महोना किशुनपुर रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास पेड़ में गमछे के सहारे राजेश का शव लटका देखा। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन की।
विज्ञापन


कीर्ति का कहना है कि राजेश का संपत्ति बंटवारे के लिए विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कुछ समय पहले इसी विवाद के चलते राजेश के साथ मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की थी। आरोप है कि इस विवाद के चलते पति की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर इटौंजा मार्कंडेय यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार में दो बेटे राज, ऋतिक और बेटी अंजली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed