फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The BJP emphasized making the 'Har Ghar Tiranga' campaign a people's movement.

Lucknow News: भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी बनाने पर दिया जोर

Thu, 06 Aug 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The BJP emphasized making the 'Har Ghar Tiranga' campaign a people's movement.
भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी बनाने पर दिया जोर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला कार्यशाला आयोजित की। बुधवार को हलवासिया कोर्ट स्थित महानगर कार्यालय में कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अभियान की जानकारी दी। 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल और वार्ड में तिरंगा यात्राएं होंगी। ये यात्राएं शहीद स्मारकों से शुरू होंगी। फिर ये प्रमुख मार्गों से गुजरेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलेगा। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर व्यापक तिरंगा यात्राएं आयोजित होंगी। 13 से 15 अगस्त तक हर घर, प्रतिष्ठान और व्यापारिक संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान के दौरान युद्ध वीरों, शहीदों और देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर संगोष्ठियां, प्रदर्शनी और जनजागरण कार्यक्रम होंगे। समाज के प्रबुद्धजन, पूर्व सैनिक और महिला संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित सभी संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया।

भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी बनाने पर दिया जोर

भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी बनाने पर दिया जोर

भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी बनाने पर दिया जोर

भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed