फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The arms smuggling gang has connections from Poland to China

Lucknow News: पोलैंड से चीन तक है असलहा तस्करी गिरोह का कनेक्शन

Sun, 29 Jun 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The arms smuggling gang has connections from Poland to China
लखनऊ। मलिहाबाद में अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आया है। छानबीन में पता चला है कि तस्करी का मास्टर माइंड सलाऊद्दीन नहीं बल्कि मलिहाबाद तिहरे हत्याकांड के आरोपी लल्लन खां का भतीजा ख्वाजा मोहम्मद गौस है। गौस की ही तस्वीर बारासिंहा के साथ वायरल हुई थी। इस मामले में 30 सितंबर 2024 को आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हकीम के घर से बरामद खाल उसी बारासिंहा का है। इससे पहले कि पुलिस मास्टर माइंड गौस को पकड़ पाती, वह चकमा देकर भाग निकला। इस पूरे खेल के पीछे शातिर गौस की भूमिका सामने आई है। गौस का पोलैंड से लेकर पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि गौस के पास चीन के भी कुछ असलहे हैं। लखनऊ पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां भी गौस की तलाश कर रही हैं। गौस के मिलने के बाद इंटरनेशनल कनेक्शन उजागर होगा। खास बात ये है कि बारासिंहा की तस्वीर के साथ फोटो वायरल होने पर लल्लन खां के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। गौस से पुलिस ने पूछताछ की थी। तब उसने बताया था कि वायरल तस्वीर 10 साल पुरानी है, जिसे उसके विरोधियों ने फंसाने के लिए छेड़छाड़ कर प्रसारित किया है। एसीपी विनीत सिंह का कहना है कि बारासिंहा वाले मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। सभी बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में असलहे लेकर भागा है गौस

सूत्रों का कहना है कि गौस के पास बड़ी संख्या में अवैध असलहे हैं। आरोपी विदेशी असलहों की भी तस्करी करता था। आरोपी को सलाऊद्दीन के घर पर दबिश की भनक लग गई थी। इसके बाद वह असलहों के साथ भाग निकला। गौस के पकड़े जाने के बाद बड़ी संख्या में विदेशी और अत्याधुनिक असलहों की बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह में गौस के अलावा भी कई अन्य की भूमिका सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed