Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The amount was decided according to the status of the candidate

Lucknow News: अभ्यर्थी की हैसियत के हिसाब से तय होती थी रकम

Fri, 12 Sep 2025 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The amount was decided according to the status of the candidate
लखनऊ। गिरफ्तार सॉल्वर गिरोह का सरगना एमबीबीएस डॉक्टर मऊ के घोसी का रहने वाला अमित गुप्ता अभ्यर्थियों से उनकी हैसियत के हिसाब से रकम लेता था। यह बात पुलिस की पूछताछ में सामने आई है। रविवार को गौतमपल्ली पुलिस ने गिरोह के गुर्गे बिहार के शेखपुरा कसार निवासी रवीश कुमार, बिहार के जमुई का विकास कुमार और अमित को गिरफ्तार कर किया था।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक पूछताछ में अमित ने बताया कि वह परीक्षा और अभ्यर्थियों की प्रोफाइल देख कर रकम तय कर देता था। रकम 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक होती थी। इसके बाद से काम रवीश और विकास का शुरू होता था। तय रकम में से आधी वह इन दोनों को देता था। फिर वे खुद परीक्षा देने बैठते थे या गिरोह के अन्य सॉल्वर को भेजते थे।
विज्ञापन

2023 में अमित ने दी थी अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा

2023 में आयोजित पीईटी सरगना अमित व उसके गुर्गे विकास और रवीश ने दी थी। हालांकि उस दौरान तीनों को कोई पकड़ नहीं सका था। इसके बाद से रवीश और विकास परीक्षा देते आ रहे थे। रविवार को सरगना व गुर्गे लखनऊ पीईटी देने आए थे। मगर परीक्षा सिर्फ रवीश और विकास ने ही दी थी। रवीश को गौतमपल्ली के जियामऊ स्थित स्कूल से पकड़ा गया था। जबकि विकास को दूसरे केंद्र और अमित को कही और से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी सुमित यादव की तलाश जारी

एसीपी ने बताया रवीश सुमित यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने सुमित पर भी केस दर्ज किया था। साइबर सेल की दो और पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। टीमें अब गिरोह के अन्य लोगों, सुमित और अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाने वाले अभ्यर्थियों की तलाश में जुटी लगी है। पुलिस की टीम बिहार भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed