{"_id":"686c29ee43006bd9e9097c7d","slug":"the-aim-is-to-create-a-world-record-by-planting-2100-saplings-in-15-seconds-lucknow-news-c-13-knp1002-1282447-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 15 सेकंड में 2100 पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 15 सेकंड में 2100 पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन
दुबग्गा की नर्सरी से पौधे ले जाते कर्मचारी।
लखनऊ। प्रदेश सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नौ जुलाई को बृहद पौधरोपण कर लखनऊ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। वन विभाग बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के प्रांगण में सुबह 11 बजे 15 सेकंड में 2100 पौधे लगाएगा। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।
अभियान के तहत जिले में 38.71 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है। अकेले वन विभाग 13.50 लाख पौधे लगाएगा। ग्राम विकास, आवास विकास, एलडीए, नगर निगम व सभी सरकारी महकमों को 25 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है।
प्रभागीय वनाधिकारी मोहन लालगंज चंदन चौधरी ने बताया कि बीबीएयू में विभिन्न प्रजातियों के 2100 पौधे 15 सेकंड में लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें दो विद्यालयों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। हर विद्यार्थी को एक पौधा लगाने के साथ मिट्टी डालकर उसे पानी देना होगा। कुकरैल क्षेत्र में भी वन विभाग 2800 पौधे लगाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी लखनऊ हरिलाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
दिनभर नर्सरी से ले जाते रहे पौधे
सरकारी महकमे सोमवार को दिनभर वन विभाग की नर्सरी से पौध मंगवाते रहे। इंदिरानगर सेक्टर-17 स्थित शीशम पौधशाला से आवास विकास परिषद की ओर से 25,900, नगर निगम की ओर से 57,010, एलडीए की ओर से 50 हजार और पर्यावरण विभाग की ओर से 20 हजार पौधे मंगवाए गए। कुकरैल स्थित नर्सरी से कृषि विभाग, जन सैनिक कल्याण विभाग और श्रम प्रवर्तन विभाग ने करीब 25 हजार पौधे मंगवा लिए हैं।