{"_id":"66e452d5bc6e82fa870ec3ba","slug":"the-accused-who-grabbed-farmers-land-worth-crores-arrested-lucknow-news-c-13-lko1027-872161-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसानों की करोड़ों की जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसानों की करोड़ों की जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Sep 2024 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
.... प्रयागराज व अलीगढ़ के लिए विशेष
- आरोपी फर्जी कागज और चेक देकर करता था ठगी
लखनऊ। किसानों की करोड़ों की जमीन अपने नाम कराने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को मोहनलालगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फर्जी चेक देकर ठगी करता था। इसके साथियों की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रयागराज का संस्कार पांडेय है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर दिसंबर-2023 में बीबीडी के जगदीश, बीती मई में गोमतीनगर विस्तार के कन्हैया और बीते वर्ष अलीगढ़ के केएस चौहान ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई होगी। (संवाद)