फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The accused of robbery in Lucknow's PGI area had looted an old lady

Lucknow News: लखनऊ के पीजीआई इलाके में डकैती के आरोपियों ने की थी वृद्धा से लूट

Tue, 13 May 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The accused of robbery in Lucknow's PGI area had looted an old lady
लखनऊ। पीजीआई इलाके में शनिवार रात वृंदावन सेक्टर 5 बी निवासी दुकानदार मोहन की मां माधवी से डकैती के तीन आरोपियों ने लूट की थी। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से दो तमंचे, कारतूस और लूटी गई चेन बरामद कर ली है।
विज्ञापन


डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पीजीआई के नेपालगंज का रहने वाला सुमित चौहान, तेलीबाग का विकास उर्फ कुल्हड़ और डिफेंस कॉलोनी निवासी आयुष शाक्य है। सुमित गिरोह का सरगना है। तीनों पर लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। सुमित पर गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। इन पर डकैती का भी केस दर्ज है। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मोहन ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि रात आठ बजे उनकी मां माधवी देवी घर के बाहर बैठी थीं। तभी आरोपी उनकी चेन लूट कर भाग निकले थे। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों आरोपी 2023 और 24 में जेल भी जा चुके हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को डीसीपी ने दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed