{"_id":"67e6f7dbe3e766027500a91d","slug":"the-39th-convocation-of-iim-on-31-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1135191-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईआईएम का 39वां दीक्षांत समारोह 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईआईएम का 39वां दीक्षांत समारोह 31 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ का 39वां दीक्षांत समारोह 31 जनवरी को संस्थान परिसर में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि नारायण हेल्थ संस्थान के संस्थापक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी होंगे। वे दीक्षात भाषण में पदक, उपाधि पाने वाले भावी प्रबंधकों को भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
दीक्षांत समारोह में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपी), पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन सस्टेनेबल मैनेजमेंट (पीजीपीएसएम), इंटरनेशनल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर एग्जीक्यूटिव्स (आईपीएमएक्स) और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स (पीजीपीडब्ल्यूई) सहित कई कोर्सों के विद्यार्थियों को उपाधि, पदक दिया जाएगा। आईआईएम लखनऊ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष श्री एन. चंद्रशेखरन स्नातक वर्ग को विशेष तौर पर प्रोत्साहित कर डिग्री देंगे। आईआईएम लखनऊ की निदेशक प्रो. अर्चना शुक्ला रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।