फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The 19th Ayodhya Film Festival will be organized for the first time in the capital

Lucknow News: राजधानी में पहली बार सजेगा 19वां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल

Sat, 02 Aug 2025 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The 19th Ayodhya Film Festival will be organized for the first time in the capital
बीबीएयू में जारी हुआ 19वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर। स्रोत: स्वयं
लखनऊ। ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी के मौके पर इस बार 19वां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल पहली बार राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। 6 से 8 अगस्त के बीच तीन दिवसीय आयोजन बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीबीएयू परिसर में हुआ।
विज्ञापन


फेस्टिवल फाउंडर डॉ. शाह आलम राणा व चेयरमैन प्रो. मोहन दास ने बताया कि इस बार भी दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में महुआ डाबर संग्रहालय व बीबीएयू के इतिहास विभाग की भूमिका प्रमुख रही। डॉ. शाह आलम राणा, प्रो. शाह अयाज सिद्दीकी, जीपी. सिन्हा, किरण बाला चौधरी, अरविंद सिंह और प्रतीक्षित सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


तीन दिन सजेगा शानदार कार्यक्रमों का गुलदस्ता

महोत्सव के दौरान काकोरी एक्शन से जुड़ी दुर्लभ सामग्रियों की प्रदर्शनी, ऐतिहासिक फिल्मों का प्रदर्शन, सेमिनार, किस्सागोई, चित्रकला और क्विज, फिल्म कार्यशाला और पुस्तक विमोचन जैसे कार्यक्रम होंगे। इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी 290 चुनिंदा फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। फिल्मों के चयन में इटली के निर्देशक आंद्रेआ फॉर्टिस, फ्रांस से संगीतकार रघुनाथ मानेट, लेखक व पर्यावरण कार्यकर्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर फिल्म निर्माता धीरज कश्यप, टीवी पत्रकार डॉ. दीप्ति शर्मा, अभिनेता संजीव विरमानी जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के जरिये दी जाएगी श्रद्धांजलि

इस बार फेस्टिवल में अमर सेनानियों को राखी के जरिये श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया जाएगा।

32 से अधिक देशों की होगी भागीदारी

फेस्टिवल में 32 से अधिक देशों से फिल्मकार, लेखक, इतिहासकार और शोधार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें जापान, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, यूके, रूस, नेपाल, तुर्की, मेक्सिको, इटली सहित अन्य देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed