फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The 115 year old Arts College is deteriorating day by day

Lucknow News: 115 साल पुराना आर्ट्स कॉलेज हर दिन हो रहा जर्जर

Thu, 12 Jun 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The 115 year old Arts College is deteriorating day by day
115 साल पुराना आर्ट्स कॉलेज हर दिन हो रहा जर्जर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का कला एवं शिल्प महाविद्यालय 115 वर्षों की विरासत को संजोए हुए है, लेकिन वर्तमान में यह भवन जर्जर अवस्था में अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है। मार्च में राज्य सरकार ने इसके संरक्षण के लिए 5.11 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था, जिसकी पहली किस्त के रूप में 2.55 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक पुर्नोद्धार कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


1911 में स्थापित यह कॉलेज टैगोर मार्ग स्थित भवन में संचालित होता है और 1974 से लखनऊ विश्वविद्यालय का घटक महाविद्यालय है। इसी वर्ष इसका आर्किटेक्चर विभाग अलग होकर अब एकेटीयू से संबद्ध हो चुका है। 2007 में भी महाविद्यालय के लिए छह करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था, लेकिन तब वह कॉलेज तक नहीं पहुंच सका। अब दोबारा बजट मिलने के बाद महाविद्यालय को संवारने की उम्मीदें जगी हैं।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रतन कुमार के अनुसार, निर्माण कार्य की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की है, और वही कार्यदायी संस्था का चयन करेगा। उन्होंने बताया कि प्रयास जारी हैं और जल्द ही कार्य शुरू कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed