फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thandi sadak of lucknow

जल्द ही दिन लौटेंगे ऐतिहासिक ठंडी सड़क के

Mon, 30 Jun 2014 08:57 AM IST
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jun 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
thandi sadak of lucknow
गोमती नदी और छतर मंजिल के बीच मौजूद और रूमी गेट तक जाने वाली ऐतिहासिक ठंडी सड़क के दिन बहुरने वाले हैं।
विज्ञापन


इस सड़क को ऐतिहासिक लुक देने के लिए फ्रांसीसी आर्किटेक्ट की मदद लेने की कवायद चल रही है। रूमी गेट सड़क के किनारे हरियाली होगी और पर्यटकों के लिए पैदल चलने की सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार संस्कृति निदेशालय इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। संस्कृति निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट के तहत सड़क का पुनर्निर्माण कराने की तैयारियां हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने छतर मंजिल और सड़क को डेवलप करने के लिए करीब 50 लाख रुपये देने की बात कही थी। देखरेख के अभाव में यह सड़क गंदगी से पट गई है।

कभी संगीतकारों, कलाकारों का लगता था जमावड़ा
इतिहासकार बताते हैं कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पूर्व नवाबों के ख्वाबगाह छतर मंजिल को पुराने शहर से ठंडी सड़क ही जोड़ती थी।

सड़क के पास नदी किनारे नावें होती थीं। इनसे नवाब सफर करते थे। उस वक्त कमिश्नर ऑफिस के सामने वाली रोड नहीं थी। नदी किनारे होने के कारण आसपास का क्षेत्र ठंडा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सड़क को ध्वस्त कर दिया। आजादी के बाद छतर मंजिल सीडीआरआई को मिल गई। कमिश्नर दफ्तर केसामने सड़क बन गई और ठंडी सड़क इतिहास केपन्नों में दफन हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed