फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thakurgunj rape and murder case neighbor on suspect

ठाकुरगंज में बच्ची से दरिंदगी में पड़ोसी पर शक, अचानक हुआ गायब

Mon, 29 Oct 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Oct 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
thakurgunj rape and murder case neighbor on suspect
मौके पर पहुंचकर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

ठाकुरगंज इलाके में शनिवार रात आठ साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में पुलिस अचानक गायब हुए पड़ोसी की तलाश कर रही है। बच्ची के माता-पिता ने उस पर शक जताया है। सीसीटीवी फुटेज व इलाके में तहकीकात के बाद तीन नशेड़ियों की भी तलाश के साथ पांच को हिरासत में लिया गया है। सनसनीखेज वारदात के दूसरे दिन भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से इलाके में रोष है।

विज्ञापन


कातिल का कोई सुराग न लगते देख ठाकुरगंज के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बच्ची के माता-पिता को ढांढस बंधाने के साथ तहकीकात की। दंपती ने बताया कि बच्ची का शव दफनाए जाने से कुछ समय पहले तक साथ रहा एक पड़ोसी रात से नजर नहीं आ रहा है। बच्ची उससे बातचीत कर लेती थी।
विज्ञापन


दंपती को पड़ोसी पर शक जताते देख पुलिस ने इलाके में तहकीकात की। पता चला कि सीतापुर के हरगांव क्षेत्र के मूलनिवासी पड़ोसी को नशे की लत है। उसका मोबाइल नंबर मालूम करके सर्विलांस पर लेने के साथ हरगांव पुलिस की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नशेड़ियों द्वारा वारदात अंजाम दिए जाने की आशंका के चलते पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। फुटेज व इलाके में पड़ताल में पावरहाउस के पीछे बैठकर नशा करने वाले तीन अन्य व्यक्ति संदेह के घेरे में आए हैं। छानबीन की जा रही है। 

पहचान खुलने के डर से मार डाला 

एक कैमरे के फुटेज में बच्ची अपनी हमउम्र बच्चे के साथ खेलती और दूसरे कैमरे में अकेले जाते नजर आई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दरिंदे ने पहचान खुलने के डर से उसकी हत्या करके शव झाड़ियों में फेंका। पावरहाउस के पीछे मैदान में बैठकर गांजा-स्मैक पीने वाले लोग भी आसपास के ही बताए जा रहे हैं। 

रूटचार्ट तैयार करके चश्मदीद खोजने निकले सीओ
क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बच्ची के घर से लेकर बंधा रोड के किनारे पावरहाउस के पीछे झाड़ियों तक उसके पहुंचने का रूटचार्ट तैयार किया। वह सोमवार सुबह बच्ची के घर पहुंचे। माता-पिता व रिश्तेदारों को दिलासा देने के साथ पड़ोसियों से बातचीत करते हुए झाड़ी तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान इलाके में रहने वालों व दुकानदारों को विश्वास में लेने के साथ उन्हें अपना मोबाइल नंबर नोट कराया। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि कुछ दूरी पर मजलिस में भी इलाके के ही लोग गए थे। ऐसे में किसी न किसी ने बच्ची को किसी के साथ या अकेले बंधा रोड की तरफ जाते जरूर देखा होगा। क्षेत्राधिकारी ने सूचना देने वाले का नाम उजागर न करने और इनाम का आश्वासन दिया। 

भोर में बिस्तर खाली देख शुरू की तलाश

बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई व कई रिश्तेदार आसपास रहते हैं। बच्ची ने शनिवार देर शाम मजलिस में जाने की बात कही थी। इसके चलते वह पत्नी व अन्य बच्चों के साथ सो गया। भोर में 3:30 बजे पत्नी ने बच्ची का बिस्तर खाली देखकर घर के बाहर जाकर आवाज दी। कोई नतीजा न निकलने पर पति को जगाया। इसके बाद रिश्तेदारों के घरों में ढूंढने निकले। फिर सोचा कि मजलिस से लौटने के दौरान बच्ची रास्ता भटक गई होगी। घंटाघर तक उसकी तलाश की। कुछ पता न चलने पर सतखंडा चौकी गए। वहां से थाने का रास्ता दिखा दिया गया। 

घूस मांगने वाले होमगार्ड की बर्खास्तगी की सिफारिश 
क्षेत्राधिकारी चौक ने बताया कि बच्ची के परिवारीजनों ने ठाकुरगंज थाने के गेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता, बाइक पकड़ने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। छानबीन में होमगार्ड प्रदीप कुमार का नाम उजागर हुआ। उसे बर्खास्त करने के लिए जिला कमांडेंट को पत्र लिखा जा रहा है। 

कातिल की गिरफ्तार न होने से इलाके में रोष 
बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या की वारदात से इलाके के लोग आक्रोशित व सहमे हुए हैं। कातिल की दूसरे दिन भी गिरफ्तारी न होने से नागरिकों में गुस्सा बढ़ रहा है। पुलिस पर गश्त में लापरवाही और नशे का धंधा करने वालों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार को दिलासा देने पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी इलाके में गांजा, चरस, स्मैक की बिक्री करने वालों की धरपकड़ और नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed