फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thakur sahab in politics

फिर लौटे ठाकुर साहब राजनीति में

Mon, 24 Mar 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Mar 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
thakur sahab in politics

राजनीति में काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद ठाकुर साहब सक्रिय राजनीति में फिर उतर आए हैं।

विज्ञापन


कभी नेताजी के करीबी हुआ करते थे। वक्त ने करवट ली, दूरी बढ़ती गई, राहें जुदा हो गईं। अब आसरा भी मिला तो नेताजी के कट्टर विरोधी की पार्टी में।

ठाकुर साहब की मुश्किल यह है कि नेताजी के साथ बिताए गए पल भूल नहीं पा रहे हैं। भावुक हुए तो सारे गिले शिकवे भूलकर पुराने रिश्तों की दुहाई देते हुए चुनाव में कभी नेताजी तो कभी अपने फिल्मी दोस्त का समर्थन करने की बात कह देते हैं।

बाद में पता चलता है तो यह तो पार्टी लाइन के खिलाफ हो गया। बार-बार यू टर्न लेने की नौबत आ रही है।

बेचारे जिस पार्टी में हैं उसके नेता और जिस पार्टी से उनके नेता का गठबंधन है उसे सफाई देते-देते परेशान हैं। वैसे तो चुनाव लड़ने में व्यस्त हैं लेकिन जब खाली होते हैं तो यही गुनगुनाते हैं कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन।
विज्ञापन


सिर्फ नेता जी की बात होती तो ठीक था लेकिन यहां तो रामपुर वाले खां साहब खूंटा गाड़े बैठे हैं, जिनकी वजह से उनकी फिल्मी मित्र को क्षेत्र बदलना पड़ा। फिर भी उम्मीद बड़ी चीज है। उन्हें लगता है जल्द ही हालात बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed