थाईलैंड के राजदूत को भाया यूपी, वस्त्र उद्योग, पर्यटन व अवस्थापना विकास करेंगे निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड के राजदूत चुंटिटर्न गॉन्गसाक्डी की अगुवाई में यूपी के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल को यूपी भा गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में वस्त्र उद्योग, पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण व अवस्थापना विकास समेत कई क्षेत्रों में निवेश की इच्छा जताई है। राज्य सरकार ने उद्यमियों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार देर शाम शास्त्री भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।
थाईलैंड के राजदूत ने प्रदेश सरकार की नीतियों व निवेश के लिए बनाए गए माहौल की प्रशंसा करते हुए राज्य में निवेश की पेशकश की। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि राज्य में वस्त्र उद्योग, नवीकरणीय ऊर्जा. खाद्य प्रसंस्करण. पर्यटन तथा अवस्थापना विकास के क्षेत्र में निवेश के अच्छे मौके हैं।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने थाईलैंड की खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित कई औद्योगिक इकाइयों का मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतिकरण भी दिया। निवेशकों ने प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पर्यटन तथा अवस्थापना विकास, सड़क निर्माण के क्षेत्र में दिलचस्पी दिखाई। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने उन्हें फरवरी होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का न्यौता भी दिया।
बुद्घ सर्किट व अयोध्या में पर्यटन विकास की अनेक संभावना
थाईलैंड के राजदूत ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका देश प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के गंभीर प्रयास करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में थाईलैंड और उत्तर प्रदेश आपस में सहयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने बुद्ध सर्किट तथा अयोध्या में पर्यटन विकास की संभावनाओं में विशेष रुचि ली। उन्होंने कहा कि उनके देश का रामायण कलाकारों का दल रामायण उत्सव में भाग लेने आएगा।