फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thai followers pray at Jetawan

Lucknow News: थाईलैंड के अनुयायियों ने जेतवन में की प्रार्थना

Sat, 18 Jan 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 18 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thai followers pray at Jetawan
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार अनुयायियों से गुलजार रही। थाईलैंड से आए अनुयायियों ने जेतवन में पूजा की। इसके बाद सभी बौद्ध अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बुद्ध सभा का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में बौद्ध भिक्षु निर्मल सागर ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य बुद्ध बन सकता है। बौद्ध धर्म में बुद्ध बनने के उपाय बताए गए हैं। बौद्ध धर्म की मान्यता है कि बुद्ध बनने की इच्छा रखने वाले को 10 पारमिताएं पूरी करनी पड़ती हैं। यह पारमिताएं हैं दान, शील, नैष्कर्म्य, प्रज्ञा, वीर्य, शांति, सत्य, अधिष्ठान, मैत्री, और उपेक्षा। पारमिताएं नैतिक मूल्य होती हैं जिनका अनुशीलन बुद्धत्व की ओर ले जाता है।
विज्ञापन

तथागत बुद्ध लोगों को अहिंसा की शिक्षा प्रदान करते थे। इससे जन सामान्य व अनेक राजा भी प्रभावित हुए और उन्होंने युद्ध करना छोड़ दिया। उन्होंने अहिंसा के साथ आत्मरक्षा के उपदेश भी दिए। तथागत बुद्ध ने केवल मनुष्य के साथ अहिंसा पर ही नहीं बल्कि इस चराचर जगत में उपस्थित सभी प्रकार के जीव-जंतुओं की अहिंसा पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed