फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tet registration date may be extended

टीईटी 2018 में आवेदन का आखिरी दिन आज, अब तक 12 लाख अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Wed, 03 Oct 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
tet registration date may be extended
tet - फोटो : amar ujala

सर्वर में खराबी के बावजूद शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 में बुधवार तक 12 लाख अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। हालांकि 4 अक्तूबर को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इधर, बुधवार को आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। अब उम्मीद जताई है कि शासन बृहस्पतिवार शाम तक इस पर निर्णय करेगा। 

विज्ञापन


टीईटी 2018 के लिए आवेदन की शुरुआत से सर्वर की खराबी के कारण अभ्यर्थी परेशान रहे। इसलिए वे लगातार आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग कर हैं। सर्वर को लेकर शिकायतें मिलने और इलाहाबाद में हंगामे के बाद में मंगलवार को यूपीडेस्को ने उसे दुरस्त किया। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार का कहना है कि टीईटी में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुआ है। करीब 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क जमा होने की पुष्टि हो गई है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद स्थिति की समीक्षा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने पर निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed