फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tet recruitment analysis will be on line till 10 june.

72,825 शिक्षक भर्ती: 10 जून तक होगा कुछ खास

Wed, 03 Jun 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Jun 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
tet recruitment analysis will be on line till 10 june.

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) प्रशिक्षु शिक्षकों का ब्यौरा 10 जून तक ऑनलाइन कर देगा। इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर जिलों से सूचना मांगी गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के 24 जिले ऐसे हैं जो बार-बार निर्देश के बाद भी निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जॉइनिंग करने वालों के प्रमाण पत्रों का ब्यौरा निर्धारित प्रारूप पर तत्काल भेज दिया जाए, जिससे उसे ऑनलाइन किया जा सके।
विज्ञापन

इन जिलों से मांगी गई तत्काल सूचना

tet recruitment analysis will be on line till 10 june.

प्राइमरी स्कूलों में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में अब तक 56,725 अभ्यर्थी जॉइन कर चुके हैं। प्रक्रिया अभी जारी है।

बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 30 जून तक सभी पात्रों को जॉइन करा दिया जाए, लेकिन जितने जॉइन कर चुके हैं उनका ब्यौरा तत्काल भेज दिए जाए, जिससे 10 जून तक उसे ऑनलाइन किया जा सके।

आगरा, मैनपुरी, मथुरा, फीरोजाबाद, एटा, पीलीभीत, मुरादाबाद, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हरदोई, उन्नाव, प्रतापगढ़, फतेहपुर, जालौन, गाजीपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बहराइच, हमीरपुर और महोबा के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से तत्काल सूचना मांगी गई है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने एक जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी इन्हें तत्काल सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दे चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे भेजा नहीं गया है।

23 जिलों को किया गया सचेत

tet recruitment analysis will be on line till 10 june.

एससीईआरटी ने 23 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सचेत किया है कि टीईटी प्रमाण पत्रों का ठीक से मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु शिक्षकों का नियुक्ति पत्र दिया जाए।

एससीईआरटी को शिकायत मिली है कि मथुरा, बरेली, संभल, अमरोहा, कानपुर देहात, मुजफ्फरनगर, शामली, प्रतापगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, आजमगढ़, देवरिया, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, बस्ती, संतकबीर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती व महोबा में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में टीईटी प्रमाण पत्र के मिलान में लापरवाही बरती जा रही है।

विज्ञापन

छह जिलों में मिली गड़बड़ी

tet recruitment analysis will be on line till 10 june.

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में एससीईआरटी के बार-बार निर्देश के बाद भी बेसिक शिक्षा अधिकारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं।

एससीईआरटी को मिली सूचना के आधार पर बलरामपुर में 24, सीतापुर व हरदोई में दो-दो, इलाहाबाद में एक, सोनभद्र में आठ और कन्नौज में तीन ऐसे अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु शिक्षकों का नियुक्ति पत्र दे दिया गया, जिनके टीईटी नंबर में गड़बड़ी मिली है।

एससीईआरटी के स्पष्ट निर्देश के बाद भी बीएसए ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed