{"_id":"5bc0aca6bdec2269436b8580","slug":"tet-examination-date-has-been-changed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"68500 शिक्षकों की नई भर्ती के लिए पंजीकरण 11 दिसंबर से शुरू होगा, पैटर्न भी बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68500 शिक्षकों की नई भर्ती के लिए पंजीकरण 11 दिसंबर से शुरू होगा, पैटर्न भी बदला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
up tet exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में 68,500 सहायक अध्यापकों के नए रिक्त पदों पर भर्ती का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया। शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 दिसंबर से शुरू होगा और परीक्षा छह जनवरी को होगी।
विज्ञापन
इसके पहले प्रश्न पत्र लीक होने के कारण निरस्त की गई बीटीसी परीक्षा 1 से 3 नवंबर तक और 4 नवंबर को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2018 अब 18 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा प्रभात कुमार ने यह एलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 68,500 शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती और टीईटी व रद्द बीटीसी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के बाद मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय की मौजूदगी में एनेक्सी मीडिया सेंटर में किया।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि सभी योग्य अभ्यर्थियों को शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती का अवसर मिले। इसके लिए उन्होंने शिक्षक भर्ती रजिस्ट्रेशन शुरू कराने से पहले टीईटी व रद्द की गई बीटीसी परीक्षा को नए सिरे से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रभात ने बताया कि पूर्व घोषित टीईटी परीक्षा 4 नवंबर की जगह अब 18 नवंबर को होगी। इसके अलावा पिछले दिनों बीटीसी की रद की गई परीक्षाएं 1से 3 नवंबर तक कराई जाएंगी। दोनों ही परीक्षाओं के रिजल्ट 10 दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे।
बताते चलें बीटीसी की परीक्षा 8 से 10 अक्तूबर तक प्रस्तावित थी, पेपर लीक होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बीटीसी व टीईटी के रिजल्ट आने के बाद 68,500 शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए 11 से 25 दिसंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। छह जनवरी को शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
शिक्षक भर्ती में अब बहुविकल्पीय प्रश्न से परीक्षा
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में अब लघु उत्तरीय प्रश्न की जगह बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि लघु उत्तरीय सवाल के मूल्यांकन में मूल्यांकनकर्ता के विवेक की भी भूमिका रहती है। सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त कर बहुविकल्पीय सवाल ही पूछने का फैसला किया है। बहुविकल्पीय सवाल ओएमआर आधारित होंगे।
पेपर लीक में संलिप्त लोग होंगे गिरफ्तार
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा डा. प्रभात कुमार ने बताया कि बीटीसी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच एसटीएफ को दी गई है। एसटीएफ ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री के साथ साझा की है। कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि पेपर लीक मामले में प्रेस से लेकर परीक्षा केंद्र तक जो भी शामिल होगा, सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
नियमों के अंतर्गत इनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। यदि गिरोहबंद होकर पेपरलीक करने की बात सामने आती है तो रासुका की भी कार्रवाई की जाएगी। प्रभात ने बताया कि एसटीएफ ने पेपर लीक के तीन संभावित केंद्रों को अपनी जांच के दायरे में लिया है।
इसमें प्रेस, जहां प्रश्नपत्र छपाए गए। रास्ता-प्रेस से परीक्षा केंद्र तक। तीसरा, परीक्षा केंद्र। बताते चलेंपेपर लीक होने के कारण बीटीसी प्रशिक्षण-2013, सेवारत मृतक आश्रित, सेवारत उर्दू बीटीसी-2014, अनुत्तीर्ण एवं बीटीसी प्रशिक्षण-2015 चतुर्थ सेमेस्टर की 8 से 10 अक्तूबर तक संपन्न परीक्षा निरस्त की गई थी।
नियमों के अंतर्गत इनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। यदि गिरोहबंद होकर पेपरलीक करने की बात सामने आती है तो रासुका की भी कार्रवाई की जाएगी। प्रभात ने बताया कि एसटीएफ ने पेपर लीक के तीन संभावित केंद्रों को अपनी जांच के दायरे में लिया है।
इसमें प्रेस, जहां प्रश्नपत्र छपाए गए। रास्ता-प्रेस से परीक्षा केंद्र तक। तीसरा, परीक्षा केंद्र। बताते चलेंपेपर लीक होने के कारण बीटीसी प्रशिक्षण-2013, सेवारत मृतक आश्रित, सेवारत उर्दू बीटीसी-2014, अनुत्तीर्ण एवं बीटीसी प्रशिक्षण-2015 चतुर्थ सेमेस्टर की 8 से 10 अक्तूबर तक संपन्न परीक्षा निरस्त की गई थी।
पिछली भर्ती से सबक लिया, नहीं होने देंगे गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा प्रभात कुमार ने सवालों के जवाब में कहा कि पिछले दिनों संपन्न सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा में जो गड़बड़ियां सामने आई हैं, उससे सबक लिया गया है। आगे की भर्ती में उसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी, इसे सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 68500 सहायक अध्यापकों की पिछली भर्ती में कोई फ्राड नहीं हुआ है। कोई कापी नहीं बदली गई है। 12 कापियों के ऊपर के पन्ने बदल गए थे, जिसे ठीक कर दिया गया है।
पिछली भर्ती में बचे पदों पर निर्णय बाद में
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा प्रभात ने बताया कि 68,500 सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर पहले चरण में शुरू की गई भर्ती से जो पद रिक्त बचे हैं, उन्हें नई भर्ती की रिक्तियों में शामिल नहीं किया गया है। बताते चलें शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण न हो पाने की वजह से करीब 26,944 पद खाली रह गए हैं।