{"_id":"5d63ee208ebc3e93b9520e8b","slug":"tet-2019-examination-to-be-held-in-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा अक्टूबर में, 69,000 शिक्षक भर्ती परीक्षा अगले वर्ष तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा अक्टूबर में, 69,000 शिक्षक भर्ती परीक्षा अगले वर्ष तक
Mon, 26 Aug 2019 08:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Aug 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2019 का आयोजन अक्तूबर के अंत में कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, शिक्षक भर्ती परीक्षा अगले वर्ष की प्रथम तिमाही तक कराने पर विचार किया जा रहा है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, सचिव ने शासन को टीईटी के लिए जल्द बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
टीईटी-2019 के लिए सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। अक्तूबर में परीक्षा सम्पन्न कराने के बाद दिसंबर तक परिणाम जारी किए जाएंगे।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि टीईटी अक्तूबर के अंत तक कराने का प्रस्ताव है। शासन में बैठक के बाद कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
अगले वर्ष तक नई शिक्षक भर्ती परीक्षा
बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारी ने बताया कि 69,000 शिक्षकों की भर्ती का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। वहां से निस्तारित होने के बाद अगले वर्ष तक नई शिक्षक भर्ती परीक्षा कराई जाएगी।