फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Testing is affected second day in KGMU

केजीएमयू : रेजीडेंट के धरने से दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं जांच

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Testing is affected second day in KGMU
नीट पीजी काउंसिलिंग की मांग को लेकर केजीएमयू में मंगलवार को भी रेजीडेंट डॉक्टरों का धरना जारी रहा। इससे दूसरे दिन भी जांच प्रभावित रहीं तथा ओपीडी में समस्या हुई।
विज्ञापन

हालांकि, धरने में सिर्फ जूनियर रेजीडेंट ही शामिल हैं। इसके बावजूद सौ लोगों को बिना जांच लौटना पड़ा।
केजीएमयू रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव डॉ. सौरभ श्रीवास्तव के अनुसार, हमारा मकसद इलाज प्रभावित किए बिना बात रखना है।
नीट पीजी की काउंसिलिंग न होने से काम का दबाव ज्यादा बढ़ गया है। इससे पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त से रेजीडेंट लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

नीट पीजी की काउंसिलिंग के बाद ही नए रेजीडेंट आ पाएंगे और दबाव थोड़ा कम होगा। फिलहाल धरना जारी रहेगा। केजीएमयू प्रशासन के अनुरोध पर यह फैसला किया गया है कि मरीजों के इलाज पर असर नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया में डॉक्टरों ने काला फीता बांधकर किया काम
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार को सभी डॉक्टरों ने काला फीता बांधकर काम किया। डॉक्टरों के अनुसार, पीजीआई में डेढ़ साल पहले संशोधित सातवां वेतन आयोग लागू हो चुका है। डॉक्टरों ने पीजीआई के समान वेतनमान की मांग पर वित्त मंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है। साथ ही शासन को ज्ञापन भी भेजा है। काला फीता बांधकर डॉक्टर बुधवार को भी काम करेंगे। इसके बाद वे आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। लोहिया संस्था की फैकल्टी एसोसिएशन के सचिव डॉ. विकास सिंह के अनुसार अगर डॉक्टरों को आंदोलन के अगले चरण तक जाना पड़ता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। पूरे कोरोना काल में डॉक्टरों ने दिन-रात काम किया है। अब उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed