फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorist sandeep took training from laskar camp

रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी के इश्क ने आतंकी बना दिया, वो भी लश्कर का

Thu, 13 Jul 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Jul 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
terrorist sandeep took training from laskar camp
डेमो - फोटो : Demo Photo
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल ने सरहद पार जाकर लश्कर के कैंप में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। यही नहीं उसने कुबूला है कि पिछले महीने उसने सेना पर हमले समेत कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


संदीप ने पैसे के लिए अनंतनाग और पुलगाम में ड्राइविंग भी की इसी दौरान वह लश्कर के आतंकियों के संपर्क में आया था। एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि संदीप और उसके परिवारीजनों से मिली जानकारी की कड़ी से कड़ी मिलाई जा रही है।
विज्ञापन


उसके कुछ और साथियों के बारे में भी जानकारी हुई है जिनकी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पॉवर ग्रिड का ठेके पर काम करने वाले ठेकेदार वकील ने मुजफ्फरनगर और उसके आसपास से चार युवकों को अपने साथ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आसिफ और योगेश भी शामिल था। संदीप, आसिफ और योगेश तीनों पहले दिल्ली और फिर कश्मीर काम करने गये थे। काम पूरा होने पर आसिफ और योगेश वापस लौट आए लेकिन संदीप वहां एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी से इश्क लड़ा बैठा और मुजफ्फरनगर नहीं लौटा।

संदीप ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो लड़की के घर वालों ने उसे पहले इस्लाम धर्म कुबूल करने को कहा। एक मस्जिद में कुछ मौलवियों की मौजूदगी में उसने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया।

गाड़ी चलाने के दौरान हुआ आतंकियों से संपर्क

terrorist sandeep took training from laskar camp
अातंकी संदीप शर्मा
एडीजी ने बताया कि धीरे-धीरे उसकी पैसों की जरूरत बढ़ती गई। कुछ दिन के लिए उसने ड्राइविंग भी की जिसके बदले उसे 300 से 400 रुपये प्रतिदिन मिलते थे। इसी दौरान वह लश्कर के आतंकी शकूर के संपर्क में आया जिसने संदीप को पैसा कमाने के शार्टकट बताए।

शकूर ने संदीप को एटीएम लूट के लिए तैयार किया। और एक के बाद एक कई घटनाओं को अंजाम दिया। संदीप के हुनर से प्रभावित होकर शकूर ने लश्कर के कमांडर बशीर लश्करी से उसकी मुलाकात कराई।

संदीप को आधुनिक असलहे चलाने की ट्रेनिंग बशीर लश्करी ने सरहद पार लश्कर के कैंप में ले जाकर दिलाई। एडीजी ने बताया कि संदीप ने पूछताछ में बताया कि उसने पिछले जून माह में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है।

उसने तीन जून को काजीकुंड में सेना पर हमला किया, 13 जून को अनंतनाग से जस्टिस निवास गार्ड पोस्ट से हथियार लूटे और 16 जून को अच्छबल में पुलिस पार्टी पर हुए हमले में गाड़ी चलाने और पुलिस टीम पर फायरिंग की बात कुबूल की है।

पिछले दिनों पुलिस और लश्कर के आतंकी बशीर लश्करी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी जिसमें लश्करी और उसका एक अन्य साथी मारा गया था। एडीजी कानून व्यवस्था का कहना है कि इस घटना में संदीप ने भी पुलिस पर फायरिंग की थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की थी।

हिंदू होने का फायदा उठाता रहा संदीप

terrorist sandeep took training from laskar camp
आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल
एडीजी ने बताया कि वह लश्कर के आतंकी के रूप में काम करने लगा और उसने एक के बाद एक कई घटनाओं को अंजाम दिया। एक दो बार उस पर संदेह भी हुआ तो वह संदीप शर्मा के नाम की आईडी दिखाकर छूट जाता था।

उसकी इस पहचान का फायदा लश्कर के आतंकी भी उठाते थे। एडीजी ने बताया कि संदीप के घर वालों को उसके धर्म परिवर्तन के बारे में कुछ दिन पहले जानकारी हो गई थी। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष मार्च में चोरी के एक मामले में संदीप पकड़ा गया था।

पुलिस ने मुजफ्फरनगर स्थित संदीप के घर वालों से संपर्क किया था और जमानत कराने के लिए कहा था। लेकिन संदीप के घर वालों ने किसी तरह की मदद करने से इन्कार कर दिया था और कहा था कि मेरा संदीप से अब कोई संबंध नहीं है। हालांकि लगभग एक सप्ताह के अंदर ही संदीप की जमानत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed