{"_id":"62f8a1115b0e4e7ae63fb5b1","slug":"terrorist-saifulla-arrested-by-up-ats-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist Arrested: यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी, कानपुर से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Arrested: यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी, कानपुर से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल गिरफ्तार
Sun, 14 Aug 2022 01:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:31 PM IST
सार
कानपुर से गिरफ्तार किया गया आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाने में माहिर है और इसके जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे कई हैंडलर्स से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद से जुड़े आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बीते दिनों गिरफ्तार किए गए आतंकी मोहम्मद नदीम से जुड़ा हुआ था और सोशल मीडिया पर उसकी फेक आईडी बनाई थी।
विज्ञापन
आतंकी सैफुल्ला ने स्वीकार किया कि वह नदीम को जानता है और दोनों एक ही आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में विशेषज्ञ है और इसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 आईडी बनाकर दी थी। हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे टेलीग्राम, वाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
वह सोशल मीडिया पर बने ग्रुप में जेहादी वीडियो बनाकर भेजता था और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करता था। एटीएस को उसके पास एक मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद हुआ है। वह वर्तमान में फतेहपुर जिले के मोहल्ले सैय्यदबाड़ा में रह रहा था जबकि स्थायी रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है।
विज्ञापन
आतंकी नदीम को 14 दिन के लिए भेजा जेल
जैश ए मोहम्मद और तहरीक ए तालिबान, पाकिस्तान से जुड़े आतंकी और नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश रचने के आरोपी मोहम्मद नदीम को शनिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट अंकिता शर्मा के सामने पेश किया गया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने नदीम को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। गौरतलब है कि एटीएस ने शुक्रवार को नदीम को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नदीम ने बताया कि उसे नूपुर शर्मा की हत्या का काम सौंपा गया था। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता दिवस से पहले देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देना था। एटीएस ने आतंकी के पास से आईईडी और बम बनाने की जानकारी देने वाली सामग्री भी बरामद की है। कोर्ट में अवकाश के चलते आरोपी को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।