{"_id":"5937ba6a4f1c1b34539c9183","slug":"terrorist-musa-released-audio-tape-and-provoked-indian-muslims","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस ऑडियो को शेयर करने से पहले रहें सावधान, आतंकी मूसा की है खतरनाक चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस ऑडियो को शेयर करने से पहले रहें सावधान, आतंकी मूसा की है खतरनाक चाल
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Jun 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
terrorist
पूर्व हिजबुल कमांडर और अब अलकायदा का आतंकी जाकिर मूसा यूपी में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाली घटनाओं की आड़ में मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
उसने एक ऑडियो टेप जारी किया है जिसमें वह भारत के मुसलमानों को बेगैरत (बेशर्म) बताते हुए मुस्लिमों के साथ होने वाली घटनाओं का बदला लेने की बात कर रहा है। हाल में बिजनौर रेप कांड और गोरक्षकों द्वारा की गई घटनाओं की आड़ में वह मुस्लिमों को भड़का रहा है।
विज्ञापन
मूसा के इस ऑडियो टेप को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। इस ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। दूसरी ओर इसे शेयर करने वालों पर निगाह रखी जा रही है। मूसा ने वॉट्सएप ग्रुप पर अपनी ऑडियो क्लिप साझा की है।
विज्ञापन
चार मिनट 21 सेकंड के ऑडियो क्लिप में मूसा कह रहा है कि हमारी लड़ाई सिर्फ कश्मीर तक सीमित नहीं है बल्कि यह इस्लाम और काफिरों के बीच लड़ाई है। बिजनौर में ट्रेन में बलात्कार की घटना के सहारे वह मुसलमानों को बरगलाने की कोशिश कर रहा है।
Trending Videos
कर रहा है गोरक्षा घटनाओं का जिक्र
डेमो
वह गोरक्षा के नाम पर हो रही घटनाओं का भी जिक्र कर रहा है। कह रहा है कि भारतीय मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म मुसलमान हैं। उन्हें खुद को मुसलमान कहने पर शर्म आनी चाहिए।
मूसा कह रहा है कि हमारी बहनों को बेइज्जत किया जा रहा है और भारतीय मुस्लिम चीख- चीख कर कह रहे हैं कि इस्लाम शांति प्रिय धर्म है। उधर, जिस महिला ने चलती ट्रेन में बलात्कार का आरोप लगाया था, वह अपने बयान से पलट चुकी है।
उसका कहना है कि वह पिछले पांच महीने से आरोपी को जानती है और उससे शादी करना चाहती है। महिला सोमवार को आरोपी से मिलने जेल भी पहुंची लेकिन आरोपी ने उससे मिलने से मना कर दिया।