फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorist musa released audio tape and provoked indian muslims

इस ऑडियो को शेयर करने से पहले रहें सावधान, आतंकी मूसा की है खतरनाक चाल

Wed, 07 Jun 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Jun 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
terrorist musa released audio tape and provoked indian muslims
terrorist

पूर्व हिजबुल कमांडर और अब अलकायदा का आतंकी जाकिर मूसा यूपी में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाली घटनाओं की आड़ में मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


उसने एक ऑडियो टेप जारी किया है जिसमें वह भारत के मुसलमानों को बेगैरत (बेशर्म) बताते हुए मुस्लिमों के साथ होने वाली घटनाओं का बदला लेने की बात कर रहा है।  हाल में बिजनौर रेप कांड और गोरक्षकों द्वारा की गई घटनाओं की आड़ में वह मुस्लिमों को भड़का रहा है। 
विज्ञापन


मूसा के इस ऑडियो टेप को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। इस ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। दूसरी ओर इसे शेयर करने वालों पर निगाह रखी जा रही है। मूसा ने वॉट्सएप ग्रुप पर अपनी ऑडियो क्लिप साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मिनट 21 सेकंड के ऑडियो क्लिप में मूसा कह रहा है कि हमारी लड़ाई सिर्फ कश्मीर तक सीमित नहीं है बल्कि यह इस्लाम और काफिरों के बीच लड़ाई है। बिजनौर में ट्रेन में बलात्कार की घटना के सहारे वह मुसलमानों को बरगलाने की कोशिश कर रहा है। 

कर रहा है गोरक्षा घटनाओं का ज‌िक्र

terrorist musa released audio tape and provoked indian muslims
डेमो
वह गोरक्षा के नाम पर हो रही घटनाओं का भी जिक्र कर रहा है। कह रहा है कि भारतीय मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म मुसलमान हैं। उन्हें खुद को मुसलमान कहने पर शर्म आनी चाहिए।

मूसा कह रहा है कि हमारी बहनों को बेइज्जत किया जा रहा है और भारतीय मुस्लिम चीख- चीख कर कह रहे हैं कि इस्लाम शांति प्रिय धर्म है। उधर, जिस महिला ने चलती ट्रेन में बलात्कार का आरोप लगाया था, वह अपने बयान से पलट चुकी है।

उसका कहना है कि वह पिछले पांच महीने से आरोपी को जानती है और उससे शादी करना चाहती है। महिला सोमवार को आरोपी से मिलने जेल भी पहुंची लेकिन आरोपी ने उससे मिलने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed