फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorist arrested from kanpur was planning to attack on ganesh chaturthi

कश्मीर से एके 47 की डिमांड कर रहा था कानपुर से गिरफ्तार आतंकी, ये था प्लान

Sat, 15 Sep 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Sep 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
terrorist arrested from kanpur was planning to attack on ganesh chaturthi
कमर उज जमां उर्फ डॉ. हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन - फोटो : amar ujala

हिजबुल आतंकी कानपुर को दहलाने की पूरी योजना बना चुके थे। इसके लिए कश्मीर से एके 47 आने वाली थी। आतंकी कमरुज्जमा उर्फ डॉ. हुरैरा ने एटीएस की गिरफ्त में आने से ठीक पहले ब्लैक बेरी मेसेंजर के जरिये कश्मीर में बैठे अपने आका से जल्द ‘सामान’ भेजने को कहा था।

विज्ञापन


मोबाइल से मिले एक ऑडियो में भी कमरुज्जमा एके 47 जल्दी भेजने के लिए कश्मीर स्थित हिजबुल के दूसरे साथी पर दबाव बना रहा है। इसका इस्तेमाल गणेश चतुर्थी पर जुटने वाली भीड़ पर किया जा सकता था।
विज्ञापन


आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि कमरुज्जमा फोन कॉल करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल काफी कम करता था। वह हिजबुल के साथियों से बात करने के लिए ब्लैक बेरी मेसेंजर का इस्तेमाल करता था। इसमें सिर्फ दो लोगों के कांटेक्ट पिन सेव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला कश्मीर के उसके आका ओसामा बिन जावेद का और दूसरा ओसामा द्वारा बताए उस साथी का, जिस पर कमरुज्जमा के लिए फंड और सामान की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने बताया कि दो सितंबर को कमरुज्जमा अवध-असम एक्सप्रेस से लखनऊ उतरा। यहां से बस से कानपुर पहुंचा।

इस दौरान कानपुर में रुके उसके एक साथी से ब्लैक बेरी मेसेंजर पर लगातार बात हो रही थी। कानपुर पहुंचने के बाद उसने कलेक्टरगंज में सिद्धिविनायक मंदिर की रेकी की और उसका वीडियो बनाकर अपने आका को भेजा। कानपुर में उसकी मदद करने वाले दो अन्य साथी फरार हैं। कहा जा रहा है कि दोनों युवक यूपी के ही रहने वाले हैं। हालांकि इनकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सूत्रों के अनुसार, कानपुर आने के बाद दो-दो दिन के लिए कमरुज्जमा और उसके दोनों साथी गायब हो जाते थे। कहां जाते थे, किससे मिलते थे और क्या करते थे? इस बाबत पूछताछ हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमरुज्जमा कम बातचीत करता था जबकि बाकी दोनों साथी साफ हिंदी बोलते थे और बातचीत करते थे।

ये एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ

कमरुज्जमा से पूछताछ के लिए असम पुलिस के अलावा एनआईए और एयरफोर्स इंटेलीजेंस पूछताछ कर रही है। मामला कानपुर के चकेरी का है और यहां एयरफोर्स का बेस है। इस कारण एयरफोर्स इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गई है और पूछताछ कर रही है।

असम में पकड़े गए दो साथियों से सुराग मिलने की उम्मीद

उधर, असम पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक का नाम शहनवाज आलम और दूसरे का सईदुल आलम है। दोनों ही असम के दक्षिण जरायन के रहने वाले हैं। कमरुज्जमा के पास जो पैसे आए उसके लिए असम के ही एक व्यक्ति का अकाउंट नंबर इस्तेमाल किया गया।

इस खाते में पहले एक लाख और फिर 30 लाख रुपये डाले गए। ये रुपये कमरुज्जमा ने खर्च कर दिए। पकड़े जाने के समय उसके पास से करीब 10 हजार नगद बरामद हुए थे। उसका साथी ओसामा बिन जावेद कहां है, सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि वह कश्मीर के ही किश्तवाड़ में हिजबुल का स्थानीय कमांडर बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed