फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorism in kashmir sponsored by pakistan says rajnath singh

कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद : गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Mon, 24 Sep 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Sep 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
terrorism in kashmir sponsored by pakistan says rajnath singh
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान अवश्य निकलेगा। सरकार इस विषय में उन सभी से बातचीत के लिए तैयार है, जो वार्ता के इच्छुक हैं। सोमवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद वह पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद है। आतंकियों से निपटने के लिए सेना, सशस्त्र पुलिस बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस में बहुत अच्छा समन्वय है। कश्मीर समस्या का हल जरूर निकलेगा। वहीं, राहुल गांधी के ट्वीट पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि पुष्टि किए बिना इस तरह की प्रतिक्रिया उचित नहीं है।

विज्ञापन

राफेल पर संदेह की गुंजाइश नहीं

राजनाथ ने कहा कि राफेल मुद्दे पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद का स्पष्टीकरण आ जाने के बाद किसी संदेह की गुंजाइश नहीं है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष दल इसे मुद्दा बना रहे हैं। उनके पास जनता के बीच जाने के लिए मुद्दे नहीं हैं। 

योगीजी पहने हुए हैं भोले के कपड़े

राहुल गांधी द्वारा मानसरोवर यात्रा और बोल बम के उद्घोष पर राजनाथ सिंह ने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि योगीजी पहले से भोले के रंग में रंगे हैं। वह भगवा वस्त्र पहने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed