{"_id":"650155467a25de45d00ebe95","slug":"tent-city-will-be-made-in-kashi-again-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मोदी की काशी में फिर सजेगी टेंट सिटी, हॉट एयर बैलून भी बनेगा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मोदी की काशी में फिर सजेगी टेंट सिटी, हॉट एयर बैलून भी बनेगा आकर्षण
Wed, 13 Sep 2023 11:53 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:53 AM IST
सार
वाराणसी में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने वीडीए के साथ एमओयू किया है। दोनों मिलकर टेंट सिटी का विकास करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग एक बार फिर काशी में टेंट सिटी डवलप करेगी। इसके साथ ही गंगा में जल क्रीड़ा व हॉट एयर बैलून की गतिविधि भी नियमित की जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को पर्यटन भवन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की मौजूदगी में विभाग ने वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के साथ एमओयू किया। एमओयू के अनुसार पर्यटन विभाग और वीडीए मिलकर टेंट सिटी का विकास करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जौहर ट्रस्ट को लेकर कार्रवाई: आजम खां के कई ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, एमपी में भी सपा नेता पर छापा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - श्रीरामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, अनेकों मूर्तियां और स्तंभ शामिल
पर्यटन मंत्री ने कहा कि विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मथुरा में भी कॉरिडोर का निर्माण जल्द कराया जाएगा। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि कुछ समय पहले ट्रायल के तौर पर काशी में हॉट एयर बैलून की सुविधा पर्यटकों को दी गई थी। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए यह सुविधा स्थायी रूप से देने की तैयारी है।