फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tent businessman gave fake information about robbery, investigation revealed assault

Lucknow News: टेंट कारोबारी ने दी लूट की फर्जी सूचना, जांच में निकली मारपीट

Tue, 29 Jul 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tent businessman gave fake information about robbery, investigation revealed assault
मोहनलालगंज। खुजौली निवासी टेंट कारोबारी अमर सिंह ने सोमवार को पुलिस को लूट की सूचना दी थी, जो जांच में फर्जी निकली। कड़ाई से पूछताछ में आरोप लगाने वाले ने पुलिस को बताया लूट नहीं मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक अमर सिंह का करोरा रोड पर गांव के बाहर मकान बना हुआ है। सोमवार सुबह अमर ने पुलिस को सूचना दी कि रविवार रात वह अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रहे थे। तभी देर रात दो बदमाश वहां घुस आए और उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस आनन-फानन मामले की जांच में जुट गई। अमर के शरीर पर चाकू का जख्म भी था। जब पुलिस ने अमर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के दो लोगों से उसका पुराना विवाद था। इस कारण दोनों आरोपियों ने उनसे मारपीट की थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों आरोपियों पर मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed