{"_id":"67f4281f08f6130765095417","slug":"tender-taken-in-kgmu-by-submitting-fake-experience-certificate-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1148100-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर केजीएमयू में लिया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर केजीएमयू में लिया टेंडर
Tue, 08 Apr 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर केजीएमयू में लिया टेंडर
लखनऊ। केजीएमयू के चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर क्षितिज श्रीवास्तव ने चौक थाने में गोरखपुर के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि मेसर्स बृजेश सिंह की ओर से जाली अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर टेंडर हासिल किया गया। चौक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एसीपी चौक राजकुमार सिंह के मुताबिक केजीएमयू के निर्माण विभाग की ओर से निविदा निकाली गई थी। 15 मार्च 2024 को गोरखपुर के रामपुर नयागांव गोरखनाथ के पते पर प्रतिभागी फर्म मेसर्स बृजेश सिंह की ओर से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगा दिया गया। इसे सात अक्तूबर 2022 को अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग देवरिया की ओर से जारी किया गया है। आरोपी ने टेंडर भी हासिल कर लिया। मामले की छानबीन के दौरान प्रकरण के फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की संस्तुति व कुलपति के अनुमोदन के बाद आरोपी मेसर्स बृजेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।